ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़: क्या सच में जीना नहीं चाहती थी ट्विशा? सामने आए मस्ती के ये अनदेखे वीडियो
भोपाल/नई दिल्ली: हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मामले में जहां एक तरफ सुप्रीम कोर्ट आगामी 25 मई को सुनवाई करने जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर ट्विशा के कुछ ऐसे अनदेखे वीडियो सामने आए हैं जो सबको झकझोर रहे हैं।
इन वीडियो में ट्विशा एक बेहद जिंदादिल और खुशमिजाज लड़की के रूप में नजर आ रही है, जिसके आंखों में कई बड़े सपने थे। जो लड़की घटना से महज आधा घंटा पहले अपने घर के लिए टिकट बुक करती है और 3 घंटे पहले पार्लर जाती है, वो अचानक ऐसा कदम कैसे उठा सकती है? अपनी मां से कहे आखिरी शब्द—”मम्मा, आई एम ट्रैप्ड”—इस बात की गवाही देते हैं कि वो हार नहीं मान रही थी, बल्कि वहां से निकलना चाहती थी। UP News Network इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है और आगे के नए वीडियो भी जल्द आपके सामने लाएगा। पूरी वीडियो रिपोर्ट नीचे देखें।

