तमिलनाडु में गाय-बछड़ों की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक, राज्य सरकार को मिली बड़ी राहत।
तमिलनाडु में गाय-बछड़ों की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाले मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश कानूनी ढांचे से आगे निकल गया है और इसमें सुधार की जरूरत है। इस फैसले से तमिलनाडु सरकार को बड़ी राहत मिली है।
Read More