Twisha Sharma Case: मास्क और काला चश्मा लगाकर कोर्ट पहुंचा समर्थ, सवालों से बचता रहा आरोपी पति
हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम के दिए आदेश • दिल्ली AIIMS की टीम करेगी जांच • CBI जांच की मांग तेज
भोपाल / जबलपुर | UP News Network
देशभर में चर्चा का विषय बने ट्विशा शर्मा मौत मामले में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। आरोपी पति समर्थ सिंह जबलपुर जिला अदालत में सरेंडर करने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कोर्ट परिसर में समर्थ ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर मास्क और आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ था।
मीडिया के सवालों से बचते हुए समर्थ बिना कुछ बोले सीधे अदालत परिसर के अंदर चला गया। बताया जा रहा है कि ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था और कई दिनों से छिपा हुआ था।
इससे पहले समर्थ सिंह ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में दायर अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली थी। इसके बाद उसके सरेंडर की अटकलें तेज हो गई थीं।
⚖️ हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर की निगरानी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भोपाल पहुंचकर पोस्टमार्टम करेगी।
पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और तब तक शव को सुरक्षित रखने के आदेश भी दिए गए हैं।
🚨 CBI जांच की तैयारी
मध्य प्रदेश सरकार ने इस हाई प्रोफाइल केस की CBI जांच कराने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया है। ट्विशा शर्मा के परिवार ने लगातार निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
20 मई को मृतका के पिता नवनिधि शर्मा कुछ रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मिले थे। मुख्यमंत्री ने परिवार को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया था।
🔥 मुख्य बिंदु
✅ आरोपी पति समर्थ सिंह कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा
✅ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
✅ मीडिया के सवालों पर आरोपी ने साधी चुप्पी
✅ हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम के दिए आदेश
✅ दिल्ली AIIMS की टीम करेगी जांच
✅ CBI जांच की मांग हुई तेज

