UP Cabinet Portfolios 2026: यूपी के नए मंत्रियों को मिले विभाग; भूपेंद्र चौधरी को MSME, मनोज पांडे को खाद्य रसद; जानिए पूरी लिस्ट
लखनऊ / नोएडा (UP News Network): उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सभी नए और प्रमोटेड मंत्रियों के विभागों का आधिकारिक आवंटन कर दिया गया है। दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ मैराथन बैठकों के बाद जारी हुई इस सूची में 2027 के चुनावों को ध्यान में रखकर सामाजिक समीकरण साधे गए हैं।
मंत्रियों के विभागों की आधिकारिक सूची:
भूपेंद्र सिंह चौधरी (कैबिनेट मंत्री): इन्हें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग की मुख्य कमान सौंपी गई है।
मनोज कुमार पांडे (कैबिनेट मंत्री): इन्हें खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
सुरेंद्र दिलेर (राज्य मंत्री): इन्हें राजस्व विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
कैलाश सिंह राजपूत (राज्य मंत्री): इन्हें ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है।
हंसराज विश्वकर्मा (राज्य मंत्री): इन्हें भूपेंद्र चौधरी जी के साथ MSME विभाग में संबद्ध (Attach) किया गया है।
कृष्णा पासवान (राज्य मंत्री): इन्हें पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग मिला है।
अजीत सिंह पाल (स्वतंत्र प्रभार): इन्हें खाद्य सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
सोमेंद्र तोमर (स्वतंत्र प्रभार): इन्हें राजनैतिक पेंशन व सैनिक कल्याण विभाग सौंपा गया है।
ताकत और संतुलन कायम:
इस पूरे पोर्टफोलियो आवंटन में सबसे खास बात यह रही कि पुराने कद्दावर मंत्रियों के विभागों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। वरिष्ठ मंत्रियों की ताकत और विभागों का दबदबा सरकार में पहले की तरह मजबूती से कायम रखा गया है।


